(India)
लेकिन कुछ आयुर्वेदिक उपाय अपनाकर गिरते बालों को रोका जा सकता है। गिरते बालों को रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी पीना चाहिए,,,गिरते बालों को रोकने के लिए प्राणायाम करना चाहिए इससे शरीर में रक्त का संचार बढ़ता है और बाल मजबूत होते हैं। इसके अलावा 100 ग्राम मुल्तानी मिट्टी में 10 ग्राम सफेद चंदन पाउडर मिलाकर बालों पर लगाने से बालों का गिरना रुक जाएगा। यदि आपके बालों में रूसी (डेंड्रफ) की समस्या है तो आप नीम की पत्तियों को पीसकर उसका लेप सिर में कर सकते हैं।,पोषक तत्वों की कमी से भी बाल झड़ने की समस्या सामने आती है। अगर ऐसा है तो 4-5 अंजीर, 10-15 मुनक्के, 20-25 किशमिश, 2-4 बादाम एक गिलास पानी में रात को भिगोकर रख दें। सुबह इन्हे खा लें और उसी पानी को पी भी लें। शरीर को पोषण मिलते ही बाल टूटने बंद हो जाएंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।