(India)
डब्ल्यूएचओ के सहायक निदेशक डॉक्टर ब्रूस एलवर्ड ने कहा कि अगर इबोला के संकट को रोकने के लिए 60 दिनों के भीतर त्वरित कदम नहीं उठाए जाते तो बहुत सारे लोगों की मौत हो सकती है। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ के अनुमान के अनुसार दो महीनों में प्रति सप्ताह 10,000 मामले सामने आ सकते हैं। एलवर्ड ने कहा कि पिछले चार हफ्तों में प्रति सप्ताह इबोला के करीब 1,000 नए मामले सामने आए। इबोला से अफ्रीकी महाद्वीप के देश सियरा लियोन, गिनी तथा लाइबेरिया बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।