(International)
डब्ल्यूएचओ ने कहा कि 12 अक्तूबर तक सात देशों में सामने आए कुल 8,997 मामलों में से 4,493 लोग इबोला की वजह से मारे गए। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आखिरी आकड़ों में 8,399 मामलों में से 4,033 मृतक थे। डब्ल्यूएचओ ने इबोला प्रभावित सातों देशों को दो समूहों में बांटा है। पहले समूह में गिनी, लाइबेरिया और सिएरा लियोन शामिल हैं जो बीमारी से सबसे बुरी तरह प्रभावित होने वाले देश हैं। दूसरे समूह में नाइजीरिया, सेनेगल, स्पेन और अमेरिका शामिल हैं जहां बहुत ही कम मामले सामने आए हैं।
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।