पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व की शुरूआत आज से हो गई। धनतेरस के पर्व के साथ इसकी शुरूआत धूमधाम से हुई। धनतेरस पर आज भौम प्रदोष रहेगा। स्वयंसिद्ध अबूझ मुहुर्त में किसी नवीन कार्य का शुभारंभ व खरीदारी शुभ फलदायी होगा। धनतेरस के शुभ अवसर पर आज सोना चांदी बर्तन और इलेक्ट्रोनिक्स आइटम की जमकर खरीददारी होगी । इससे करोड़ो के कारोबार का अनुमान है । धनतेरस के साथ बाजारोें में आज से सजावट का दौर भी शुरू हो गया है और बाजार एक से बढ़कर सजावटी रूप से तैयार है। जो ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने में जुटे है। वहीं आयुर्वेद के प्रवर्तक माने जाने वाले भगवान धनवंतरी की जयंती भी है। इस मौके पर जयपुर के जौहरी बाजार स्थित धनवंतरी औषधालय में भगवान की जयंती मनाई जाएगी और उनकी पूजा अर्चना की जाएगी की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।