(India)
बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, कफ और पाचन के लक्षण वाली वाली इस बीमारी से राजस्थान में इस वर्ष अभी तक 15 मौतें हो चुकी हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ‘स्क्रब टाइफस’ बीमारी से पीडित मरीज को डेंगू और मलेरिया जैसे लक्षण में सिरदर्द, तेज बुखार और शरीर पर लाल निशान (रैशेज) पाये जाते हैं। उन्होंने बताया कि राजस्थान में 880 जांच के लिए गये नमूने में से 445 सकारात्मक पाये गये। इस बीमारी का पता लगाने के लिये कराई जाने वाली जांच ‘इलिसा’ सभी सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध है और पीडित मरीज को इलाज के लिये ‘डोक्सी साइक्लिन’ की गोलियां दी जा रही है। उन्होंने बताया कि ‘स्क्रब टाइफस’ रोग से एक जनवरी 2014 से अब तक पन्द्रह मौत में से तीन भरतपुर में और दो-दो मौतें अलवर, झालावाड, बूंदी, कोटा और एक एक मौत जयपुर, हनुमानगढ, भीलवाडा और चित्तौडगढ में हुई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।