ब्लैक टी, खट्टे फल से कम होता है गर्भाशय कैंसर का खतरा
(India) शोध के नतीजों में पाया गया कि जो महिलाएं भरपूर मात्रा में फ्लेवोनोल युक्त खाद्य या पेय पदार्थो, जैसे- चाय, रेड वाइन, सेब, अंगूर आदि का सेवन करती हैं, उन्हें गर्भाशय कैंसर का खतरा कम होता है। ईस्ट एंगलिया यूनिवर्सिटी के नॉर्विच मेडिकल स्कूल की शोधकर्ता प्रोफेसर एडिन कैसिडी ने बताया कि दो शक्तिशाली पदार्थो फ्लैवोनोइड्स-फ्लैवोनोल्स और फ्लैवानंस से भरपूर खाद्य एवं पेय पदार्थो का सेवन करने वाली महिलाओं में गर्भाशय कैंसर का खतरा कम होता है। कैसिडी ने बताया कि खानपान की आदतों और व्यवहार में थोड़े बहुत बदलाव से गर्भाशय कैंसर के खतरे को टाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि हर रोज दो-चार कप ब्लैक टी का सेवन गर्भाशय कैंसर के खतरे को 31 फीसदी तक कम कर सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।