यूएस आर्मी रिजर्व मेडिकल कॉर्प्स के कर्नल ब्रायन रीज ने कहा कि पूर्व में किए गए शोधों में देखा गया था कि 30 दिनों में 90 प्रतिशत लोगों का तनाव समाप्त हो गया था। लेकिन बात काफी आश्चर्यचकित करने वाली है कि ट्रांसेंडेटल मेडिटेशन से 10 दिनों में ही इन लोगों का तनाव बेहद कम हो गया। शोधकर्ताओं ने 11 प्रतिभागियों का 10 दिनों के ट्रांसेंडेंटल मेडिटेशन के बाद और फिर 30 दिनों के बाद अध्ययन किया और पाया कि पीटीएसडी का स्तर 30 प्रतिशत तक गिर गया था। शोधकर्ताओं के मुताबिक, मेडिटेशन की इस विशेष तकनीक के दौरान रोगी को बेहद आराम और सुकून का अनुभव होता है। दिन में दो बार 20 मिनट के लिए ट्रांसेंडेटल मेडिटेशन करने से तंत्रिका तंत्र ठीक ढंग से काम करना शुरू करती है। पूरे दिन के लिए मानसिक एवं शारीरिक कार्य बेहतर तरीके से संचालित होते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।