इबोला से अब तक 4,960 लोगों की मौत : WHO
(India) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शनिवार को कहा कि आठ देशों में इबोला से 13,268 लोग संक्रमित हो चुके हैं और उनमें से 4,960 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को डब्ल्यूएचओ ने 13,042 मामलों और 4,818 मौत की रिपोर्ट दी थी। संगठन ने कहा कि कुल 549 स्वास्थ्यकर्मी इबोला वायरस के संपर्क में आ चुके हैं और उनमेंs से 311 की मौत हो गयी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।