- सुबह स्नान कर घर के देवालय या श्रीगणेश मंदिर में भगवान गणपति की पूजा करें।
- गणेशजी की पूजा के लिए गणपति जी की मूर्ति के अलावा सामने ही एक पान के पत्ते पर सिंदूर में घी मिलाकर या कुमकुम में रंगे अक्षत (चावल) से स्वस्तिक बनाएं। अब इस पर सुपारी से जुड़ा यह खास उपाय करें। पान पर बने स्वस्तिक पर कलावे यानी लाल नाड़े में एक सुपारी लपेटकर रखें। यह श्रीगणेश स्वरूप माना जाकर इसकी पूजा मंगलकारी होती है। ध्यान रखें कि सुपारी साफ, स्वच्छ हो, उसमें कोई छेद या दोष न हो।
- गणेशजी के इस शुभ स्वरूप की पूजा गंध, अक्षत, पुष्प, वस्त्र, रोली के साथ विशेष रूप से इस मंत्र के साथ दूर्वा अगले भाग की ओर से समर्पित करें-
दुर्वा करान्सह रितान मृतन्मंगल प्रदान।
आनी तांस्तव पूजार्थ गृहाण परमेश्वर।।
- पूजा सामग्री 'ॐ गं गणपतये नम:' या श्री गणेशाय नम: इस मंत्र के साथ भी चढ़ा सकते है।
- श्रीगणेश को मोदक का भोग लगाएं। अंत में घी के दीप जलाकर आरती करें।
धार्मिक दृष्टि से श्रीगणेश की विशेष दूर्वा मंत्र के साथ पूजा घर-परिवार से सभी संकट, बाधाओं को दूर कर अपार सुख और सफलता देने वाली मानी गई है। गणेशजी की पूजा से विघ्ननाश करने का यह उपाय है- भगवान गणेश को शमी पत्र अर्पित करना। शमी पत्र श्रीगणेश को दूर्वा की तरह ही अति प्रिय माना गया है। यह "वह्निवृक्ष या पत्र" नाम से भी जाना जाता है। इसमें शिव का वास भी माना गया है, जो श्रीगणेश के पिता हैं और मानसिक क्लेशों से मुक्ति देने वाले देव हैं। यही वजह है कि शमी पत्र का चढ़ावा गणेशजी की प्रसन्नता से बुद्धि को पवित्र कर मानसिक बल देने वाला माना गया है। अगर आप भी मन और परिवार को शांत और सुखी रखना चाहते हैं व रुके काम बनान चाहें, तो नीचे बताए विशेष मंत्र से श्रीगणेश को शमी पत्र अर्पित करें-
- सुबह स्नान कर भगवान गणेशजी का ध्यान और पूजा करें।
- पूजा में पारंपरिक रूप से गंध, अक्षत, फूल, सिंदूर के अलावा खास तौर पर नीचे लिखे मंत्र के साथ शमी पत्र अर्पित करें-
त्वत्प्रियाणि सुपुष्पाणि कोमलानि शुभानि वै।
शमी दलानि हेरम्ब गृहाण गणनायक।।
- शमी पत्रों के गणेश को अर्पण के बाद यथाशक्ति नैवेद्य अर्पित कर आरती करें और मंगलकारी शमीपत्रों की भांति जीवन में शांति और मंगल की कामना करें।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।