माइक्रोसॉफ्ट ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन 'लूमिया', नोकिया का हटाया नाम
(India) माइक्रोसॉफ्ट का अपने ब्रांड नाम के साथ यह पहला स्मार्टफोन है जिसका मूल्य 110 यूरो (लगभग 8400 रुपए) रखा गया है। उल्लेखनीय है कि माइक्रोसॉफ्ट ने नोकिया के मोबाइल कारोबार को इसी साल 7.2 अरब डॉलर में खरीदा था। कंपनी अब तक इस रेंज के फोन नोकिया लूमिया ब्रांड नाम में ही ला रही थी। यह अलग बात है कि नोकिया ने 2011 में अपने लूमिया रेंज के स्मार्टफोन के लिए माइक्रोसॉफ्ट से गठजोड़ किया और उसके विंडोज फोन ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया। कंपनी के नए लूमिया 535 में माइक्रोसॉफ्ट को लोगो है। इसमें 1.2 गीगाहट्र्ज क्वाडकोर प्रोसेसर व 1जीबी रैम है। इसकी 8 जीबी की स्टोरेज क्षमता है जबकि कंपनी 15 जीबी नि:शुल्क वनड्राइव स्टोरेज की पेशकश कर रही है। नए लूमिया 535 विंडोज फोन में पांच इंच की स्क्रीन और पांच मेगापिक्सल का मुख्य व रियर कैमरा है। कंपनी ने अपने एक ब्लॉग में कहा है, लूमिया 535 3जी सिंगल सिम और लूमिया 535 3जी डुअल सिम नवंबर में चुनींदा बाजारों में उपलब्ध होगा। इनकी कीमत दूरसंचार कंपनी और बाजार के हिसाब से भिन्न होगी लेकिन यह अनुमानित लगभग 110 यूरो (कर व सब्सिडी अलग) होगी। दोनों ही फोन में विंडोज फोन 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम होगा।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।