(India)
इससे जहां आपकी रक्त शर्करा के स्तर में सुधार होगा, वहीं यह मेहनत मोटापे को भी छूमंतर करने का काम करेगी । फिटनेस प्रशिक्षक एवं आहार विशेषज्ञ रूजुता दिवेकर ने अपनी तीसरी किताब ‘डोंट लूज आउट, वर्क आउट’ में कसरत अथवा व्यायाम से संबंधित प्रत्येक मिथक और सनक से निपटने की कोशिश की है । उनका कहना है कि व्यायाम कोई गतिविधि नहीं, बल्कि एक विज्ञान है जिसमें मधुमेह और मोटापे सहित जीवनशैली से जुड़ी सभी बीमारियों से लड़ने की क्षमता है । दिवेकर से कसरत के गुर सीखने वालों में अनिल अंबानी, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, कोंकणा सेन शर्मा और अनुपम खेर जैसी हस्तियां शामिल हैं । मुंबई आधारित आहार विशेषज्ञ के अनुसार सर्वश्रेष्ठ व्यायाम वह है जो नियमित तौर पर किया जाए । उनका कहना है कि यदि आप ओलंपिक आकार के तरण ताल में ब्रेस्टस्ट्रोक के शौकीन हैं तो आपके लिए वही सर्वश्रेष्ठ व्यायाम है । यदि आप ट्रेडमील पसंद करते हैं ओ आपके लिए वही सर्वश्रेष्ठ है । यदि शीर्षासन या सर्वांगासन की प्रक्रिया के बिना आपका काम नहीं चलता है तो योग आप ही के लिए है । यदि कोई जिम के नजदीक रहता है तो वार्म अप, वर्क आउट सेट्स और कूल डाउन सहित रोजाना एक घंटे तक कसरत करना सर्वोत्तम है । वजन प्रशिक्षण के लिहाज से सही आहार लेना किसी अन्य अभ्यास के मुकाबले काफी महत्वपूर्ण है। व्यायाम से पहले के भोजन में एक फल, आदर्श तौर पर केला खाना उत्तम है । ‘कसरत के बाद किसी भी व्यक्ति को चार आर यानी रीहाइड्रेट, रीप्लेनिश, रिकवर और रिपेयर की जरूरत होती है-जिसके लिए पानी, मौसमी फल, प्रोटीन शेक और विटामिनों की सलाह दी जाती है । लोग बुजुर्ग होने और धनवान बनने के बाद पैदल चलना कम पसंद करते हैं । यदि आप पैसे वाले हो जाते हैं तो आप शारीरिक गतिविधि कम कर देते हैं । वेस्टलैंड लिमिटेड द्वारा प्रकाशित पुस्तक में विश्लेषण के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम के नमूने और असल जिन्दगी की कसरत के उदाहरण हैं ।
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।