(Jaipur, Jaipur)
उच्च प्राथमिकता वाले जिलों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की प्रतिमाह एक लाख रुपये में सेवाएं ली जाएगी। प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ कर मातृ और शिशु स्वास्थ्य सुविधाआंे को बेहतर बनाने के लिये ये कदम उठाया जा रहा है, जिसमें विशेषज्ञों की सेवायें लेने के लिये जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से वाॅक.इन.इन्टरव्यू के आधार पर चिकित्सकों को नियोजित किया जाएगा। उच्च प्राथमिकता के 13 चिह्नित जिलों पर विशेषज्ञों की सेवाएं ली जाएंगी। चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने बताया कि शिशुओं और विशेष रूप से नवजात शिशुओं की समुचित देखभाल करने के लिए फस्र्ट रेफरल यूनिट और जिला और उपजिला अस्पतालों के नवनिर्मित एमसीएच विंग पर जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से वाॅक.इन.इन्टरव्यू के आधार पर स्त्री रोग, शिशु रोग विशेषज्ञों की सेवायें ली जा सकेंगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।