मोटापा रोकने में मददगार है कॉफी!
(India) यह बात एक नए शोध में सामने आई है। इस अध्ययन के निष्कर्ष से पता चला है कि यह रसायन जिसे क्लोरोजेनिक अम्ल या सीजीए कहते हैं, एक उच्च वसा वाला आहार खिलाए गए चूहों के यकृत में वसा के संचय को कम करता है और इंसुलिन प्रतिरोध को काफी कम करता है। इस अध्ययन का नेतृत्व करने वाले यूजीए के योंगजी मा ने कहा, सीजीए एक दमदार एंटीऑक्सीडेंट है जो जलन को कम करता है। वजन बढ़ने के अलावा मोटापे के दो आम दुष्प्रभाव लीवर में वसा का संचयन और इंसुलिन प्रतिरोध क्षमता बढ़ा देना है। अध्ययनकर्ताओं ने 15 सप्ताह तक चूहों के एक समूह को उच्च वसा वाला आहार दिया, जबकि उन्हें हर हफ्ते दो बार सीजीए घोल भी दिया जा रहा था। उन्होंने पाया कि सीजीए न केवल वजन बढ़ने से रोक रहा है बल्कि यह रक्त शर्करा के स्तर को सामान्य बनाए हुए है और लीवर की रचना भी स्वस्थ बना रहा है। मां ने जोर देते हुए कहा, हम यह सलाह कतई नहीं दे रहे हैं कि लोग अपने आपको एक अस्वस्थ जीवनशैली से बचाने के लिए कॉफी की मात्रा बढ़ा दें। यह अध्ययन औषधि अनुसंधान नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।