ऑफिस में इस्तेमाल के लिए फेसबुक बना रहा है नई वेबसाइट
(India) इस मामले से जुड़े सूत्रों के हवाले से यह खबर फाइनैंशल टाइम्स ने दी है। रिपोर्ट में कहा गया है, "फेसबुक गुप-चुप तरीके से एक नई वेबसाइट बना रहा है, जिसका नाम 'फेसबुक ऐट वर्क' है। इस वेबसाइट पर यूज़र अपने ऑफिस के सहकर्मियों से चैट कर सकेंगे, प्रफेशनल कॉन्टैक्ट से जुड़े रह सकेंगे और किसी डॉक्युमेंट्स पर मिलकर काम कर सकेंगे।" फेसबुक ने पिछले महीने बताया था कि उसका तिमाही मुनाफा करीब दोगुना होकर 802 मिलियन डॉलर (करीब 4900 करोड़ रुपए) हो चुका है। मार्क ज़करबर्ग ने उस वक्त कहा था, 'हम भविष्य की तैयारी के लिए भारी निवेश करने वाले हैं ताकि हर किसी को जोड़ा जा सके, दुनिया को समझा जा सके और नई पीढ़ी के कंप्यूटिंग प्लैटफॉर्म्स बनाए जा सकें। हमें अभी लंबा रास्ता तय करना है।' फेसबुक ने पिछले हफ्ते एक नया टूल 'Say Thanks' लॉन्च किया है, जिसके जरिए आप अपने फेसबुक फ्रेंड्स को नए अंदाज में थैंक्स कह सकते हैं।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।