1GB रैम और HD डिस्प्ले के साथ 4G फोन, कीमत मात्र 4000 रुपए!
(India) तो हो जाइए तैयार क्योंकि श्याओमी स्मार्टफोन की दुनिया में मचाने वाला है तहलका, श्याओमी अब लाने वाला है 4G स्मार्टफोन वो भी 3G की रेंज में, श्याओमी के Mi3 और Redmi 1S के बाद उसका अब एक और फोन स्मार्टफोन की दुनिया में धमाल मचाने वाला है, जी हां! यह सच है, एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन की उभरती हुई कंपनी श्याओमी अपने कस्टमर्स के लिए जल्द ही एक ऐसा स्मार्टफोन बनाने की तैयारी में है जो लेटेस्ट खूबियों के साथ आपकी बजट में भी होगा, श्याओमी का यह स्मार्टफोन एलटीई सपोर्ट, 1GB रैम और HD डिस्प्ले के फीचर्स के साथ होगा और रिपोर्ट के मुताबिक इस स्मार्टफोन की कीमत मात्र 399 सीएनवाय (लगभग $ 65 ) यानि इंडियन करेंसी के हिसाब से करीब 4000 रुपए, Gizchina के मुताबिक चीन के एप्पल के नाम से मशहूर इस कंपनी ने लीडकोर नामक चीपमेकर के साथ निवेश किया है और श्याओमी के नए स्मार्टफोन्स लीडकोर के इसी नए चीपसेट पर आधारित होने की संभावना है, लीडकोर का यह नया चीपसेट एलसी1860 टी628 जीपीयू, 2 GHz कॉर्टेक्स-ए 7 कोर के साथ 28 एनएम फैब्रिकेशन प्रोसेसर पर बनाया गया है, जिससे यह 4G एलटीई सपोर्ट, 3G, जीएसएम / एज, WCDMA, एलटीई एफडीडी, और टीडी-एलटीई नेटवर्क कनेक्टिविटी के साथ HD डिस्प्ले से युक्त होगा

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।