(DELHI, India)
हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक 10 नवंबर को जब 26 साल का यह व्यक्ति लाइबेरिया से भारत आया था, तब उसका इलाज हो चुका था। एयरपोर्ट पर जब उसका टेस्ट हुआ तो इबोला के कोई लक्षण उसमें नहीं दिखे। लेकिन उसके सीमन टेस्ट की रिपोर्ट अब आई है और उसमें उसे इबोला से संक्रमित पाया गया है। रिपोर्ट का पता चलते ही अधिकारियों ने उसे बाकी लोगों से अलग कर दिया है। मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, श्हालात काबू में हैं और परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। फिर भी, सभी बातों का ख्याल रखा जा रहा है।श् जब तक उसके सारे टेस्ट नेगेटिव नहीं आ जाते, उसे दिल्ली एयरपोर्ट हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के अस्पताल में ही रखा जाएगा। इबोला अफ्रीका के कई देशों में तबाही मचा चुका है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक इस वायरस से अब तक 8399 लोग संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से 4033 लोगों को बचाया नहीं जा सका। अमेरिका में भी एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। पश्चिमी अफ्रीका के कई देश अब भी इस वायरस की मार से जूझ रहे है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।