आयुर्वेदिक नुस्खों से करें कई बीमारियां दूर
(India) जानिए ऎसी ही कुछ बीमारियों का आयुर्वेदिक इलाज.

त्वचा का रूखापन- आटे के चोकर में आवश्यकता अनुसार दही मिला लें। इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में चेहरा सामान्य पानी से धो लें। इससे त्वचा साफ व चमकदार होती है। इसके अलावा नीम के पत्तों से रस तैयार कर लें। अब दो चम्मच रस में शहद मिलाकर रोजाना खाएं। इससे त्वचा संबंधी रोग दूर होते हैं। आगे की स्लाइड में
जानिए कुछ और बीमारियों का आयुर्वेदिक इलाज.

कैल्शियम की कमी- रोजाना रात को दो छुहारे खाएं व उसके बाद गर्म दूध पी लें। इससे शरीर में कैल्शियम की कमी दूर होकर हड्डियां व दांत मजबूत होते हैं। एक लौंग को पीसकर गुनगुने पानी से फांक लें। ऎसा करने से सामान्य बुखार में लाभ होता है। आगे की स्लाइड में जानिए कुछ और बीमारियों का आयुर्वेदिक इलाज.
एसिडिटी- आधा गिलास कच्चा दूध और आधे गिलास पानी को मिला लें। अब इसमें दो छोटी इलायची पीसकर डाल दें। रोजाना सुबह के समय इसे पीने से एसिडिटी की समस्या में लाभ होता है। आगे की स्लाइड में जानिए कुछ और बीमारियों का आयुर्वेदिक इलाज.
माइग्रेन- अगर माइग्रेन की समस्या है तो उसमें तुलसी की पत्तियां बहुत फायदेमंद होती हैं। जिन्हें माइग्रेन रोग हो वे तुलसी के पत्तों को छाया में सुखा लें। बाद में इसका चूर्ण बना लें। इस चूर्ण को शहद के साथ चाटने से रोग में फायदा होता है। आगे की स्लाइड में जानिए कुछ और बीमारियों का आयुर्वेदिक इलाज.
जोड़ों का दर्द- दानामेथी, हल्दी व सौंठ तीनों को 100 ग्राम की मात्रा में लेकर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण की एक चम्मच मात्रा को सुबह व रात के खाने के बाद गुनगुने पानी से लें। इससे जोड़ों के दर्द, गठिया व कमर दर्द में लाभ होता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।