यात्रा के दौरान क्या फायदे है अदरक से उल्टी को रोकती है अदरक, जानेें इसके 11 फायदे
(India) ये सिर्फ चाय का स्वाद नहीं बढ़ाती, बल्कि कई बीमारियों से भी शरीर को बचाती है। लो-कैलोरी होने के साथ ही यह भूख को भी नियंत्रित रखती है। रोजाना इसका सेवन मेटाबॉल्जिम को सुधारता है और शरीर की अतिरिक्त चर्बी घटाने में मदद करता है। वैसे, रोज
4 ग्राम से ज्यादा अदरक नहीं लें।
1-ट्रैवलिंग की परेशानियां दूर करती है
यदि ट्रैवल करते वक्त आपकी तबीयत बिगड़ जाती है तो अदरक पाउडर साथ लेकर चलें। उल्टी, सिरदर्द, आलस और घबराहट आदि की समस्या इसे खाने से दूर हो जाती हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए भी अदरक फायदेमंद है।
2-दर्द से मिलेगा छुटकारा
माइग्रेन के दर्द, मसल्स पेन, बैक और ज्वाइंट पेन की शिकायत है तो रोज अदरक की चाय पिएं, आराम मिलेगा। रात को अदरक की चाय पीने से नींद अच्छी आती है। नहाते वक्त पानी में अगर कुछ बूंदें अदरक के तेल की डालेंगी, तो त्वचा के कई रोगों से भी दूर रह सकती हैं।
3-कैंसर से लड़ने में सहायक और लाभदायक है अदरक
अदरक में ऐसे एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो कैंसर को दूर रखने में मददगार हैं। डेली डाइट में इसे शामिल करने से ब्रेस्ट, लंग, स्किन और प्रोस्टेट कैंसर से भी बचा जा सकता है। जरूरी नहीं कि इसे चाय में डालकर ही लें। सुबह जो भी हेल्थ ड्रिंक आप लेती हैं, उसमें छोटा टुकड़ा अदरक डाल सकती हैं।
4-कोल्ड या फ्लू से लड़ने की क्षमता बढ़ाना
सर्दियो में कोल्ड या फ्लू से लड़ने की ताकत शरीर को सबसे ज्यादा अदरक देती है। इसमें जिंक, क्रोमियम और मैग्नीशियम की मात्रा ज्यादा होती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन नियमित बना रहता है। नींबू के साथ लेने से इम्यून सिस्टम बेहतर बनाता है।


5-दवा की तरह कर सकती हैं उपयोग
सबसे खास बात है कि अदरक नॉन एलर्जिक होती है। इसे खाने के लिए डॉक्टर के सुझाव की जरूरत नहीं पड़ती। पाउडर, फ्रेश, ऑयल और ड्राय सभी रूपों में इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें विटामिन ए, सी, ई और बी के साथ मैग्नीशियम, पौटैशियम, फास्फोरस, सिलिकॉन, आयरन, कैल्शियम और जिंक होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखता है।
6-सांस लेने में दिक्कत होने पर
अदरक में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स एलर्जी व संक्रमण से लड़ने में मददगार होते हैं। ऐसे में, अदरक का नियमित रूप से सेवन श्वास संबंधी रोगों के मरीजों के लिए फायदेमंद है। अदरक के रस में मेथी दाना और शहद मिलाकर सेवन करने से दमा के मरीजों को काफी राहत मिलती है।
7-उल्टियां रोकने में मददगार
कई शोधों में माना गया है कि उल्टी और जी मिचलाने की समस्या में अदरक का सेवन आराम पहुंचाता है। यही वजह है कि सर्जरी या कीमोथेरेपी के बाद होने वाली समस्याओं में डॉक्टर भी अदरक के सेवन की सलाह देते हैं।
8-भूख बढ़ाने में मददगार
अदरक के सेवन से भोजन को पचाने में मदद मिलती है। इससे भूख भी बढ़ती है।
9-पाचन में फायदेमंद
अदरक भोजन में मौजूद प्रोटीन को तोड़ने में मदद करता है। इस वजह से पाचन से जुड़ी दिक्कतें नहीं होतीं। खाने के बाद इसके सेवन से बादी समस्याओं से आराम मिलता है।
10-पीरियड्स में दर्द से राहत देना
अदरक के एंटी-इन्फ्लेमेट्री गुण महिलाओं को पीरियड्स के दर्द से मुक्त दिलाने में भी मददगार हैं। यह पीरियड्स के दौरान महिलाओं को अधिक गैस्ट्रिक के समस्या के निदान में भी कारगर है।



11-त्वचा के लिए फायदेमंद अदरक
अदरक का सेवन करने से स्किन में ग्लो आ जाता है। सुबह-सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी के साथ अदरक का टुकड़ा खाने से स्किन साफ होगी और आप जवां दिखेंगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।