गूगल को रिटेलर्स का जवाब, एंड्रॉयड वन की बिक्री करने से इंकार
(India) टाटा के क्रोमा, प्यूचर ग्रुप , एम रिटेल्स , बिगसी, लॉट मोबाइल , रिलायंस रिटेल और संगीता मोबाइल ये कुछ ऐसे बड़े नाम हैं जिनके 18,00 से ज्यादा स्टोर्स हैं और इन सभी रिटेलर्स ने गूगल के एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन के तीनों मॉडल्स को बेचने से इंकार कर दिया है, गूगल ने एंड्रॉयड वन के लॉन्च के समय इसे ऑनलाइन रिटेलर पर रजिस्टर किया था पर अब जब कंपनी को लगा कि हर यूजर तक अपनी पहुंच बनाने के लिए इसे रिटेल दुकानों का भी सहारा लेना होगा तो गूगल ने अपने एंड्रॉयड वन को सभी रिलेटर्स शॉप पर बेचने का फैसला किया, संगीता मोबाइल्स के एमडी सुभष चंद्रा ने कहा, "जब एंड्रॉयड वन को गूगल ने स्टोर्स पर नहीं बेचने का फैला किया था तो अब हमने मॉर्डन ट्रेड का हिस्सा होने के कारण फैसला लिया है कि हम एंड्रॉयड वन को अपने स्टोर्स में नहीं बेचेंगे." गूगल ने अपने स्मार्टफोन को सिंतंबर में लॉन्च किया था इस फोन के तीन वर्जन थे जिनकी कीमत 5,885 और 6,499 रुपये है जिसे ऑनलाइन रिटेलर्स एमेजॉन, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील पर लॉन्च किया गया था.

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।