(India)
अध्ययन के अनुसार, सुबह के नाश्ते में प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थो के सेवन से नौजवान लोगों के मस्तिष्क रसायन का स्तर बढ़ता है, जिसका संबंध इनाम पाने जैसे भावना से है। इससे पूरे दिन भूख लगने और जरूरत से ज्यादा खाने की संभावनाएं कम होती हैं। अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मिस्सुरी में पोषण एवं व्यायाम फिजियोलॉजी की सहायक प्रोफेसर हीथर लेडी ने कहा, अध्ययन में पता चला है कि सुबह का नाश्ता करने से लोगों को दिन में मीठा खाने की तलब आश्चर्यजनक रूप से कम होती है। हीथर ने कहा कि सुबह प्रोटीन युक्त नाश्ता करने से वैसे भी वसा वाला खाना खाने की इच्छा कम होती है, जबकि दूसरी तरफ सुबह का नाश्ता छोड़ने से पूरे दिन गरिष्ठ और वसायुक्त भोजन की तलब होती है। यह अध्ययन जर्नल न्यूट्रीशियन में प्रकाशित हुआ है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।