(India)
आप इसके लिए जो पैसे देंगे, उसमें से एक हिस्सा उन वेबसाइट्स को जाएगा, जिन्हें आप इस्तेमाल करते हैं। फिलहाल गूगल के साथ इस सर्विस के लिए विकि हाउ और द अनियन जैसी वेबसाइट्स जुड़ी हैं। गूगल ने इसे वेब को फंड करने के लिए एक तरीके के प्रयोग के तौर पर बताया है। गूगल ने कहा है, 'जब आप इसमें शामिल किसी वेबसाइट पर जाएंगे, तो आपके द्वारा सहयोग का एक हिस्सा उस वेबसाइट को जाएगा।' गूगल के मुताबिक आप जहां विज्ञापन देखते हैं, वहां अपने लिए शुक्रिया का मेसेज देखेंगे। कंट्रिब्यूटर्स को ऐड से छुटकारा पाने के लिए हर महीने एक से तीन डॉलर तक देने होंगे। अभी इस सर्विस को केवल वही लोग इस्तेमाल कर सकते हैं, जिनके पास इसका इन्विटेशन हो। अगर आप भी इसे इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो google.com/contributor/welcome पर गूगल से इन्विटेशन के लिए मांग सकते हैं।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।