पुरुषों के लिए स्किन केयर ऐसे करें महिलाओं को आकर्षित
(India) सामान्यतया पुरुष अपनी त्वचा की देखभाल को लेकर लापरवाह रहते हैं, वे अपने त्वचा की अनदेखी करते हैं। इसकी वजह से ही सम के साथ पुरुषों की त्वचा रूखी और बेजान होने लगती है। बदलते मौसम में इसका असर सबसे अधिक दिखता है। त्वचा की देखभाल न करने के कारण पुरुष महिलाओं का ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते हैं। लेकिन अगर पुरुष अपने त्वचा की देखभाल पर थोड़ा ध्यान दे दें तो आसानी से महिलायें उनकी तरफ आकर्षित हो सकती हैं। तो क्यों न महिलाओं का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए त्वचा की देखभाल सही तरीके से की जाये।

सफाई का विशेष ध्यान दें
स्किन केयर की शुरूआत सफाई से होती है। लेकिन त्वचा की सफाई से पहले त्वचा के प्रकार के बारे में जानें, उसके बाद ही फेसवॉश या क्लींजर का प्रयोग करें। चेहरे को धोते वक्त साबुन का प्रयोग बिलकुल न करें, इससे त्वचा रूखी हो सकती है, यह त्वचा की नमी भी समाप्त कर देता है। इसलिए साबुन से बचें।

क्लींजर या फेसवॉश
चेहरे की त्वचा शरीर के अन्य जगहों की तुलना में नरम होती है, इसिलए चेहरे पर फेसवॉश या क्लींजर लगायें। अगर आपकी त्वचा रूखी है तो क्रीमी फेसवॉश का प्रयोग करें। लेकिर अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो क्लीयर क्लींजर का प्रयोग कीजिए। ध्यान रहे कि फेसवॉश को अधिक रगड़ें नहीं, इससे त्वचा को नुकसान हो सकता है।

शेविंग कीजिए
महिलायें उन पुरुषों की तरफ अधिक आकर्षित होती हैं जिनकी त्वचा साफ-सुथरी होती है, लेकिन अगर आपने शेविंग नहीं किया है तो चेहरे की चमक इनके बीच खो सकती है। शेविंग के दौरान अच्छे रेजर और शेविंग क्रीम का प्रयोग कीजिए। ऐसे शेविंग क्रीम के प्रयोग से बचें, जिनमें अधिक परफ्यूम्स या एल्कोहल की मात्रा होती है। ये त्वचा से प्राकृतिक ऑयल सोखकर उसे बेजान कर सकते हैं।

ऑफ्टर-शेव जरूर लगायें
शेविंग के बाद चेहरे पर ऑफ्टर-शेव लगाना न भूलें। ऑफ्टर शेव लोशन लगाने से त्वचा की नमी बरकरार रहती है। लेकिन ध्यान रहे कि आपके ऑफ्टर-शेव में एल्कोहल का प्रयोग न हो, क्योंकि यह त्वचा को रूखी और बेजान कर देता है। इसलिए ऑफ्टर-शेव का चुनाव ध्यान से कीजिए।

अमृत त्वचा हटायें
अपनी त्वचा को चमकदार और आकर्षक बनाने के लिए जरूरी है चेहरे से डेड सेल्स को हटायें। अगर आपने चेहरे से मृत कोशिकाओं को नहीं हटाया तो इनके कारण चेहरे पर दाग-धब्बे पड़ सकते हैं। इसलिए समय-समय पर इसे हटाते रहिये। इसे हटाने के लिए किसी स्क्रब फेस पैक या फेस वॉश का प्रयोग कीजिए, लेकिन चेहरे को अधिक रगड़ें नहीं, क्योंकि इससे जीवित कोशिकायें भी मर सकती हैं।

माइश्चरॉइज है जरूरी
चेहरे को चमकाने के लिए माइश्चराइज करना बहुत जरूरी है। सामान्यतया पुरुषों की त्वचा महिलाओं की अपेक्षा अधिक तैलीय होती है, इसलिए पुरुषों को झुर्रियां की समस्या अधिक होती हैं। इस समस्या के उपचार के लिए चेहरे को माइश्चारॉइज करना बहुत जरूरी है। चेहरे पर हल्का सा माइश्चरॉइजर या क्रीम का प्रयोग कर त्वचा को निखारें।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।