(India)
नीदरलैंड और अमेरिका के चिकित्सा शोधकर्ताओं ने 2768 लोगों के साथ 37 विभिन्न दौर के समयबद्ध प्रयोगों के बाद पाया कि हृदय संबंधी बीमारियों के खतरों को कम करने और उनका बेहतर प्रबंध करने में योग कारगर है। उन्होंने इसे हृदय के स्वास्थ्य के लिए एक ‘प्रभावकारी पद्धति’ माना। शोधार्थियों ने कहा कि योग हृदय के खतरों को कम करने में वैसी ही भूमिका निभाता है जैसा कि पारंपरिक शारीरिक व्यायाम या घूमना फिरना। उन्होंने कहा, इससे फायदा यह होगा कि जो लोग पारंपरिक शारीरिक व्यायाम नहीं कर सकते वह योग के माध्यम से हृदय के खतरे को कम करने के समान लाभ उठा सकते हैं। योग शारीरिक-मानसिक व्यायाम और आध्यात्मिकता का मिलाजुला रूप है जिसे कई अध्ययनों में शरीर विशेष रूप से हृदय के लिए लाभदायक माना गया है। इससे दिल का दौरा पड़ने की आशंका कम होती हैं। योग पर यह अध्ययन यूरोपियन जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी में प्रकाशित हुआ है।
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।