घातक है एंटीबायोटिक्स का अत्यधिक प्रयोग
(India) अनावश्यक एंटीबायोटिक्स लेने से स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकते हैं। हालिया शोध के मुताबिक, इससे संक्रमण और एलर्जी का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। जार्ज वाशिंगटन, कार्नेल और जांस हापकिंस यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने कहा कि यह गलतफहमी नहीं होनी चाहिए कि एंटीबायोटिक्स हर मर्ज का इलाज है। बिना चिकित्सकों की सलाह के इन्हें कतई नहीं लिया जाना चाहिए। एंटीबायोटिक्स के इस्तेमाल के बारे में जानने के लिए 113 मरीजों से सवाल जबाव किए गए। शोधकर्ताओं ने पाया कि मरीजों ने सिर्फ एंटीबायोटिक्स की मांग की। हालांकि वे यह बात जानते थे कि एंटीबायोटिक्स वायरस संक्रमण में असर नहीं करती। अधिकतर मरीजों का मानना था कि एंटीबायोटिक्स लेने से सेहत पर विपरीत प्रभाव नहीं पड़ते हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक मरीजों के विश्वास के विपरीत एंटीबायोटिक्स का अत्याधिक और अनावश्यक प्रयोग एलर्जी और संक्रमण का खतरा पैदा करता है। यह शोध जर्नल मेडिकल डिसीजन मेकिंग में प्रकाशित हुआ है।अनावश्यक एंटीबायोटिक्स लेने से स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।