विटामिन ई का सेवन करें, निमानिया से बचें
(India)
विटामिन ई का थोड़ा ज्यादा सेवन आपकी बढ़ती उम्र में प्रतिरक्षा प्रणाली को दुरुस्त करने में सहायक हो सकता है। यह प्रणाली शरीर को बैक्टीरिया के संक्रमण से बचाती है जो आमतौर पर न्यूमोनिया का कारण बनता है। टफ्ट्स यूनिवर्सिटी के निकबिन मेयदानी ने बताया, ‘शोध से पता चला है कि बढ़ती उम्र के साथ कमजोर होती प्रतिरक्षा प्रणाली को विटामिन ई दुरुस्त कर सकता है।’ उन्होंने बताया कि 65 साल से अधिक उम्र के लोगों में न्यूमोनिया की चपेट में आने का अधिक खतरा रहता है। शोधकर्ताओं की टीम ने बूढ़े नर चूहों पर इसका अध्ययन किया। उन्होंने चूहों के समूह को विटामिन ई की अतिरिक्त खुराक दी। यह मात्र मनुष्य की एक दिन की खुराक 200 आइयू के लगभग बराबर थी। इससे उसकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ गई। मेयदानी ने बताया, ‘विटामिन ई इस प्रकार के न्यूमोनिया से बचाव में मददगार साबित हो सकता है।’ इस शोध का प्रकाशन इम्यूनोलॉजी में किया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।