(India)
इस बात के पुख्ता प्रमाण हैं कि दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में योग बेहद सहायक है और हृदय को स्वस्थ करने में यह एक प्रभावी चिकित्सा के रूप में काम करता है। नीदरलैंड और अमेरिकी शोधकर्ताओं ने शोध के दौरान पाया कि हृदय रोग के जोखिम को कम करने में योग उतना ही लाभकारी है जितना पारंपरिक शारीरिक गतिविधियां जैसे तेज टहलना। शोधकर्ताओं ने कहा कि यह निष्कर्ष उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है, जो दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने के लिए पारंपरिक कसरत करना पसंद नहीं करते। रोटरडम स्थित इरेस्मस यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर और बॉस्टन स्थित हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ में प्रोफेसर और मुख्य लेखक मिरियम हूनिंक ने कहा कि ये परिणाम इस बात के सूचक हैं कि योग सशक्त रूप से बेहद उपयोगी है और मेरी नजर में जोखिम को कम करने का एक बेहतर उपाय है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।