महिलाओं, बच्चों की सुरक्षा के लिए मोबाइल एप्प ‘जिमान’ लॉन्च
(India) एप्प विकसित करने वाली कंपनी के प्रबंध निदेशक प्रमोदी राव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, रोजाना बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर जिकॉम इलेक्ट्रॉनिक सिक्योरिटी सिस्टम्स लिमिटेड ने अनूठा मोबाइल एप्प विकसित किया है जो खतरे में पड़े पीड़ित को चौबीसों घंटे सेवा मुहैया कराने के अलावा परिजनों को भी खतरे की सूचना देगा। एक प्रेस विज्ञप्ति में कंपनी ने दावा किया है कि आपात स्थिति के दौरान कोई भी व्यक्ति अपने स्मार्टफोन का पावर बटन पांच बार दबाकर ‘जिमान’ को चालू कर सकता है। यह आपके कुछ चुनिंदा लोगों को संदेश भेजेगा और उनसे सहायता का अनुरोध करेगा। घटना के बाद भी ‘जिमान’ एक आपात नक्शा मुहैया कर आसपास की जरूरी सुविधाओं की सूची उपलब्ध कराएगा।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।