गजब! चंडीगढ़ में उल्टी तरफ दिल और जिगर वाले रोगी की दुर्लभ सर्जरी
(India) पटियाला निवासी करमजीत ने कहा कि कुछ महीने पहले उसे तेज बुखार, खांसी और थकान की शिकायत हुई। उसके परिजन उसे मोहाली के मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में ले गये जहां डॉक्टरों ने देखा कि उसके सभी महत्वपूर्ण अंग विपरीत तरफ हैं और हृदय के दो प्रमुख वाल्व भी समस्याग्रस्त हैं। अस्पताल के डॉक्टरों ने कई तरह के परीक्षण कराने के बाद वाल्वों को दुरस्त करने के लिए सर्जरी की जो उच्च जोखिम वाली थी। अस्पताल के कार्डियो थोरेसिस एंड वस्क्युलर सर्जरी विभाग के प्रमुख वीरेंद्र सरवाल ने कहा, ‘रोगी साइटस इन्वर्सेस टोटलिस (एसआईटी) के साथ डेक्स्ट्रोकार्डिया जैसी जन्मजात व्याधि से ग्रसित था जिसमें अंग और नाड़ियां गुणसूत्र संबंधी विसंगति के चलते विपरीत दिशा में होते हैं।’ उन्होंने बताया कि रोगी का दिल दांयी ओर था तथा लिवर बांयी तरफ था। उनके फेफड़े भी उल्टी दिशा में थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।