(India)
इससे शरीर को विटामिन-डी मिलती है और हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके अलावा सूरज की किरणें आयरन की कमी को भी दूर करती हैं। शरीर में आयरन की कमी, चर्मरोग, कमजोरी, थकान, कैंसर, टीबी और मांसपेशियों की बीमारी का इलाज सूर्य की किरणों के प्रयोग से किया जा सकता है। फ्रांस के हार्ट डिजीज स्पेशलिस्ट मार्सेल पोगोलो का तो यहां तक मानना था कि सूर्य की किरणों से दिल भी तंदुरूस्त रहता है। लेकिन धूप में बैठने से पहले इन बातों का ध्यान रखना चाहिए। पसीना आने के बाद धूप में नहीं बैठना चाहिए। दोपहर बाद धूप में बैठने का उतना महत्व नहीं है। वैज्ञानिकों ने अपनी रिसर्च से यह भी सिद्ध किया है कि सूर्य की किरणें बाहरी त्वचा पर ही अपना प्रभाव नहीं डालती हैं बल्कि शरीर के अंदरूनी अंगों में जाकर उन्हें स्वस्थ बनाने में अपनी कारगर भूमिका निभाती हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।