अमेरिका की एक कंपनी ऐसी सुपरट्यूब विकसित करने पर काम कर रही है, जो न सिर्फ बुलेट ट्रेन से तेज बल्कि आवाज की रफ्तार से यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराएगी। इस सुपरट्यूब से यात्रा की रफ्तार 1223.1 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। यह रफ्तार ध्वनि की रफ्तार (1,224.7 किलोमीटर प्रति घंटे) के लगभग बराबर है। हाइपरलूप ट्रांसपोर्टेशन टेक्नोलॉजीस की योजना के मुताबिक इस सुपरट्यूब के जरिये लास एंजिलिस से सान फ्रांसिस्को तक की 614 किलोमीटर की दूरी महज 35 मिनट में तय की जाएगी। फिलहाल इस यात्रा में मौजूदा ट्रेन रूट से 12 घंटे और हाइवे से कार के जरिये सीधी यात्रा में करीब छह घंटे का समय लगता है। यातायात के लिए ट्यूब तकनीक के इस्तेमाल की यह परिकल्पना स्पेसएक्स के संस्थापक और टेस्ला मोटर्स के सीईओ एलोन मस्क की है। हाइपरलूप की योजना के मुताबिक अगले 10 साल में यह परियोजना साकार हो सकती है। मस्क की सुपरट्यूब की परिकल्पना को साकार करने के लिए दुनियाभर के 100 से ज्यादा इंजीनियर अपने प्रयासों में जुटे हैं।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।