मूली में छिपा है अच्छी सेहत का राज
(India) मूली कई बीमारियों को ठीक करने में कारगर है। सर्दियों के मौसम में मूली आसानी से उपलब्ध होती है। किसी कीड़े के काट लेने से होने वाली जलन असहनीय होती है। अगर वक्त पर उस पर दवाई ना लगाई जाएं तो इंफेक्शन बढ़ भी सकता है। लेकिन मूली आपको इससे बचा सकती है। मूली कीड़े के काटने से होने वाली जलन, खुजली और दर्द को दूर करती है। मूली में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो आपकी स्किन को डैमेज होने से बचाते हैं। मूली आपको जवां बनाएं रखने में मदद करती है। इसमें पाए जाने वाले विटामिन सी, फॉस्फोरस और जिंक से स्किन लंबे वक्त तक फ्रेश रहती है। मूली आपकी बॉडी में से सभी विषैले तत्वों को बाहर कर देती है, जिसके परिणामस्वरूप आपकी स्किन क्लीन होने लगती है। इसके अलावा स्किन की क्लिनिंग के लिए मूली को क्रश करके स्किन पर लगाना चाहिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।