(India)
दिल संबंधी बीमारियों के इलाज में अमरूद कारगर है। खाने के साथ अमरूद की चटनी और खाने के बाद इसका मुरब्बा तीन महीने तक खाने से दिल संबंधी रोगों में लाभ होता है। इससे रक्त संबंधी विकार भी दूर होते हैं। अगर आपके दांत में दर्द रहता है तो अमरूद के पत्तों को पानी में उबाल लें। फिर पत्तों को अलग कर लें और इस पानी को ठंडा करके इसमें फिटकरी मिला लें, इससे कुल्ला करने पर दांतों का दर्द कम होता है। अमरूद को खाने से रक्त में शुगर का स्तर कम होता है। साथ ही अमरूद का अर्क रोजाना सुबह-शाम लेने से पाचन संबंधी विकार दूर होते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।