(India)
ऐसे में त्वचा को मुलायम रखने और फटने से बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पोषण की जरूरत होती है। नहाने से पहले सरसों के तेल को हल्का गुनगुना कर शरीर की मालिश करें। नहाने के बाद भी सरसों का तेल लगाया जा सकता है। जिन लोगों को सरसों का तेल पसंद नहीं वे ऑलिव ऑयल (जैतून) या तिल्ली का तेल (शरीर के लिए) भी प्रयोग कर सकते हैं। ठंडी हवाएं बालों का नेचुरल ऑयल कम कर देती हैं इसलिए हफ्ते में 3-4 बार बालों में तेल जरूर लगाएं। गुलाबजल में ग्लिसरिन मिलाकर लगाने से त्वचा कोमल बनती है। सोने से पहले हाथ, पैर, चेहरे और होंठों पर मॉइश्चराइजर या कोल्डक्रीम जरूर लगाएं। इनका प्रयोग दिन में दो बार कर सकते हैं। रूखी त्वचा होने पर नारियल का तेल हल्का गर्म करके लगाएं। हफ्ते में कम से कम दो बार बालों की सफाई जरूर करें। रूसी की समस्या होेने पर एंटी डैंड्रफ शैंपू का प्रयोग करें। नहाने के लिए ग्लिसरिन युक्त साबुन का प्रयोग करें। गर्म पानी के बजाय हल्के गुनगुने या सामान्य पानी से नहाएं।
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।