(India)
डिमेंशिया ऐसी बीमारी है, जिसमें मरीज की स्मरण शक्ति क्षीण पड़ने लगती है। यह आज के समय में बढ़ती उम्र के साथ होने वाली सबसे बड़ी चिकित्सीय समस्या है। मेलबर्न के मोनाश विश्वविद्यालय ने पांच करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के साथ 'एस्प्रिन इन रेडयूशिंग इवेंट्स इन द एल्डर्ली' शीर्षक के साथ शोध की शुरुआत की है। इस अध्ययन को बर्मन सेंटर फॉर आउटकम और अमेरिका के मिनियापोलिस स्थित क्लिनिकल रिसर्च मिलकर कर रहे हैं। इस दौरान 19,000 ऑस्ट्रेलिया मरीजों पर शोध किया जाएगा। एस्प्रिन के कारण रक्त के प्लेटलेट्स एकदूसरे के साथ जुड़ नहीं बना पाते और इससे ह्वदयाघात व मस्तिाष्काघात का खतरा घट जाता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।