(India)
इस अवसर पर गणेश जी का विशेष मनोहारी श्रृंगार किया जाएगा। तिल चतुर्थी को ही माघी चतुर्थी कहा जाता है, इसका ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन गणेश जी की पूजा-अर्चना करने से वे शीघ्र प्रसन्न हो जाते है। कल तिल चतुर्थी का व्रत, पूजा विधी विधान से करें। ज्योतिषियों का मानना है कि तिल चतुर्थी पर भगवान गणेश जी की सच्ची श्रद्धा से पूजा-अर्चना करने पर हर मनोकानाएं पूर्ण हो जाती है और भगवान गणेश की कृपा घर परिवार पर बरसती है। भगवान गणेश को शीघ्र प्रसन्न होने वाले देवता तो कहा ही गया है, वे रिद्धी सिद्धी के भी दाता है। उनकी पूजा अर्चना, आराधना और व्रत करने से घर में रिद्धी सिद्धी आती है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।