(India)
ये ग्रह अंतरिक्ष में सूर्य जैसे दूसरे सितारों के पास 'गोल्डीलॉक्स जोन' या जीवन के अनुकूल क्षेत्रों में पाए गए हैं। तीन में से दो तो पृथ्वी की ही तरह चट्टानों से निर्मित हैं। नासा ने एक एक बयान में कहा कि केपलर द्वारा ढूंढ़े गए 1,000 से ज्यादा ग्रहों में से आठ पृथ्वी से आकार में छोटे हैं, ठंडे हैं और हमारे सूर्य से भी आकार में छोटे हैं। केपलर-438बी और केपलर-442बी नाम के दो ग्रह पृथ्वी के व्यास से डेढ़ गुणा छोटे हैं। वॉशिंगटन डीसी स्थित नासा के मुख्यालय में साइंस मिशन निदेशालय के सहायक प्रशासक जॉन ग्रन्सफेल्ड ने बताया कि खोज में पाए गए नए ग्रहों में से तीन उनके अपने सूर्य के जीवन अनुकूल दूरी पर स्थित पाए गए हैं, जहां ग्रहों की सतह पर जल द्रव्य अवस्था में मौजूद रहने की संभावना है। केपलर-438बी अपने तारे से 475 प्रकाश वर्ष दूर है और लगभग 35 दिनों में एक चक्कर पूरा करता है, जबकि केपलर-442 की दूरी 1,100 प्रकाश वर्ष है और यह 112 दिनों में तारे का एक चक्कर पूरा करता है। ये दोनों ही ग्रह हमारे सूर्य की तुलना में ठंडे हैं और अपने तारे के पास इनका वातावरण जीवन के अनुकूल है। कैलिफोर्निया के मोफेट फील्ड स्थित नासा के एमीज रिसर्च सेंटर में एसईटीआई इंस्टीट्यूट केपलर के वैज्ञानिक डौग काल्डवेल ने कहा कि संभावित रूप से चट्टानों से निर्मित इन छोटी दुनिया के बारे में हर नई खोज के साथ हमारी इस अवधारणा को और भी मजबूती मिलेगी कि अंतरिक्ष में पृथ्वी की तरह और भी ग्रह मौजूद हैं।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।