देश में स्वाइन फ्लू का कहर बढ़ता ही जा रहा है। स्वाइन फ्लू ने गुजरात को भी अपनी चपेट में ले लिया है। गुजरात में स्वाइन फ्लू के शुक्रवार को 15 नए मामले सामने आए हैं, जबकि सूरत में स्वाइन फ्लू की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। गुजरात में 23 दिन में स्वाइनफ्लू के रोगियों की संख्या सौ के पार पहुंच गई है। वहीं अहमदाबाद और सूरत में चार मामले सामने आए हैं। स्वाइन फ्लू के चलते अब तक राज्य में चार लोगों की मौत हो गई। इससे पहले मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक स्वाइन फ्लू की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या बढ़कर तकरीबन 230 हो गई है, जब कि देश की राजधानी दिल्ली में ही तकरीबन 100 लोग इसकी चपेट में हैं। बताया जा रहा है कि अब तक स्वाइन फ्लू के कारण 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।स्वाइन फ्लू के इस बढ़ते खतरे को देख स्वास्थ मंत्रालय ने इसकी दवा के 30 हजार खुराक खरीदने के आदेश दिए थे। साथ ही केंद्र सरकार ने स्वाइन फ्लू से जुड़े मामलों की बेहतर जांच करने के लिए चार लेब्रोटरी खोलने के प्रोसेस पर काम कर रही है। देश में स्वाइन फ्लू को लेकर चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। वहीं देश के लगभग हर एक हिस्से से इसे जुड़े मामलों की एक ना एक खबर सामने आ रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।