राजस्थान में स्वाईन फ्लू का कहर जारी
(India)
प्रदेश में स्वाईन फ्लू का कहर जारी है। 2015 में पहले ही माह में 27 मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने विभाग के आलाधिकारियों सहित एसएमएस अस्पताल के अधीक्षक और उप अधीक्षक की बैठक लेकर अहम दिशा निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी जिलास्तर पर जांच किट भिजवाने की बात भी कही गई है। लेकिन दूसरी तरफ विभाग में वायरोलॉजी लैब इंचार्ज भारती मल्होत्रा ने माना कि स्वाईन फ्लू के इंफ्लूएंजा में बदलाव आया है। जिसमें अब एच 3 एन 2 नए रूप का रजिस्ट्रेंश डवलपमेंट हुआ है। पहले इसका एच 1 एन 1 रजिस्ट्रेंश का था। हालांकि इसमें दो फीसदी तक ही बदलाव माना है। साथ ही कहा है कि इसके लिए पिछली दवा टेमीफ्लू ही कारगर है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।