राज्य में इन दिनों पड़ रही कड़ाके की हाड़ कंपा देने वाली सर्दी शीतलहर का दौर अभी थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। उत्तरी बर्फीली हवा के चलने से रात का न्यूनतम पारा लुढ़क गया है। शीतलहर के कारण दिन में धूप खिलने के बावजूद सर्द हवाओं के थपेड़े और घरों के अंदर गलन होना जारी रहा। इससे पूरा जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हालांकि गुरुवार को आसमान साफ था और धूप भी खिली। तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। लेकिन चल रही उत्तरी सर्द हवाओं ने धूप को भी पूरी तरह बेअसर किए रखा। इस कारण दिन में भी दो पहिया वाहन चालकों का चलना मुश्किल बना रहा। दूसरी ओर मौसम में हो रहे बदलाव के बीच मौसमी बीमारियों में भीइजाफा हो रहा है और अस्पतालों में पहुंच रहे मरीजों कीसंख्या एकाएक बढ़ी हुई है। जिसे लेकर मेडिकल डिपार्टमेंट ने विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।