कई राज्यों में स्वाइन फ्लू का कहर
(India)
देशभर में स्वाइन फ्लू का कहर जारी है। कई राज्यों में अलर्ट के बाद अब ये विकराल रुप लेता जा रहा है। राजस्थान में हो रहे भारी हालात के बाद गुजरात में भी 35 नए मामले सामने आए हैं। तो राजस्थान में स्वाइन फ्लू का कहर बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में फ्लू से अब तक 64 मौते हो चुकी है। मंगलवार को फ्ूल से 6 और लोगों की मौत हो गई। इनमे जयपुर अजमेर में दो, भीलवाड़ा और बांसवाड़ा में एक-एक मौत हुई है, वहीं धौलपुर के बसेड़ी क्षेत्र में स्वाइन फ्लू पिड़ीता के नवजात की मौत हो गई। उधर फ्लू से संक्रमित प्रदेश के गृृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया की हालात अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।