राजस्थान में 84 तक पहुंची स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या
(India)

प्रदेशमें शुक्रवार को स्वाइन फ्लू से तीन और मौतें हो गई। प्रदेश में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 84 तक पहुंच गया है। दूसरी ओर, 27 नए मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। प्रदेश में स्वाइन फ्लू का कहर कम हो रहा है ये दावा किया है मुख्यमंत्री की ओर से गठित टास्क फोर्स टीम ने... टीम का नेतृत्व कर रहे अशोक पानगडिया ने दावा किया है की पिछले आंकडो को देखा जाए तो स्वाइन फ्लू पॉजीटिव और मौटेलिटी के आंकडे कम हो रहे है... वहीं टीम ने स्वाइन फ्लू को लेकर प्रदेश भर का फीडबैक भी लिया... पानगडिया ने बताया की स्वाइन फ्लू का असर अब प्रदेश में कम हो रहा है.. जिसके लिए पानगडिया ने आंकडे भी भी बताए साथ ही कहा कि आमजन जागरूकता का परिचय देकर इसमें और कमी ला सकते है... बैठक में एसएमएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ मानप्रकाश शर्मा, उप अधीक्षक अजीत सिंह, जे.के लोन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एस.डी शर्मा और जन स्वास्थ्य निदेशक डॉ बी.आर मीणा भी मौजूद रहे...

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।