स्वाइन फ्लू के कहर सेे एक विदेशी महिला पर्यटक की मौत हो गई। विदेशी महिला स्विटजरलैंड से जैसलमेर घूमने आई थी, इसी दौरान महिला को खांसी जुकाम हुई और अस्पताल में जांच कराई गई, जांच में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने के बाद विदेशी महिला को जोधपुर के एमडीएम अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के दौरान विदेशी महिला की मौत हो गई। फिलहाल विदेशी महिला के शव को मथुरा दास माथुर अस्पातल की मोर्चरी में रखवाया है, महिला जिस ग्रुप के साथ घूमने आई थी वह मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंच गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।