देश मे अब तक स्वाईन फ्लू के 5,157 मामले सामने आ चुके हैं..इनमें से 407 लोगों की मौत हो चुकी है.. महाराष्ट्र, पंजाब, तेलांगाना, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु भी इस बीमारी की चपेट में हैं. मध्य प्रदेश में स्वाइन फ्लू से दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 19 पर पहुंच गयी. एक जनवरी से लेकर अब तक यहां 58 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई. राज्य के सीएम शिवराज सिंह चैहान ने भोपाल में कहा कि सरकार स्वाईन फ्लू से युद्धस्तर पर निबटने के लिए तैयार है...साथ ही उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कोष से उन मरीजों का उपचार किया जाएगा जो अपना इलाज कराने में समर्थ नही है. इसके अलावे महाराष्ट्र,पंजाब ,तेलांगाना, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु भी इस बीमारी की चपेट में हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।