दुनिया भर में शुक्रवार को दुर्लभ खगोलीय घटना पूर्ण खग्रास चन्द्र ग्रहण देखने को मिली। इस ऐतिहासिक खगोलीय घटना को उत्तरी अमेरिका, पूर्वी एशिया, प्रशांत महासागरीय क्षेत्र, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में देखा गया। विशेषज्ञों के अनुसार इस तरह का अल्प अवधि वाला चंद्रग्रहण अब सौ साल बाद पड़ेगा। हालांकि अल्प अवधि वाला पूर्ण चंद्रग्रहण भारत में नहीं देखा जा सका। देश में आंशिक चंदग्रहण ही दिखा। यह अदभुत खगोलीय घटना भारत के पूर्वोत्तर राज्यों खासकर अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में कुछ जगहों पर आसानी से दिखाई दिया। जबकि देश के बाकी हिस्सों में यह आंशिक रूप से दिखा। यह चंदग्रहण इस साल का पहला ग्रहण है। इसके बाद 28 सितम्बर को अगला आंशिक चंदग्रहण होगा। जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया में पूरी तरह से आ जाता है तो उस अवस्था को पूर्ण चंद्रग्रहण कहते हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।