सूर्य उच्च राशि मेष में आज प्रवेश कर जाएगा। इसके साथ ही मलमास हट जाएगा। इसके साथ ही शुभ-मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। संवत 2072 में 21 अप्रैल से शहनाइयां गूंज उठेंगी। मीन मलमास हटने के बाद सूर्य दोपहर 1.47 बजे उच्च राशि मेष में प्रवेश कर जाएगा। पं. बंशीधर जयपुर पंचांग निर्माता पं. दामोदर प्रसाद शर्मा के अनुसार नए संवत में 21 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अबूझ मुहूर्त के साथ 6 रेखा का पहला सावा रहेगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।