विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और आयुश राज्य मंत्री श्रीपाद येसो नायक ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए लोगो जारी किया। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 दिसंबर को भारत के एक प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से इस विचार को रखने के तीन महीने के भीतर ही यह सफलता हासिल हो गई थी।इस अवसर पर स्वराज ने कहा कि विश्व योग दिवस के लिए 177 देश सह-प्रायोजक बने हैं। यह एक विश्व रिकार्ड है। यहां तक कि नेल्सन मंडेला का जन्मदिवस मनाने के लिए 165 देश सह-प्रायोजक बने हैं।श् विदेश मंत्री ने कहा कि भारत का लक्ष्य संयुक्त राष्ट्र के सभी 193 सदस्य देशों में दिवस मनाने का है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।