रूस का एक मानवरहित अंतरिक्ष यान नियंत्रण से बाहर हो गया है और यह पृथ्वी पर कभी भी गिर सकता है। यान अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के लिए जरूरी सामग्री लेकर जा रहा था। यह जानकारी एक अधिकारी ने बुधवार को दी। अधिकारी ने कहा कि नियंत्रण से बाहर होने के बाद यान पृथ्वी की ओर आ रहा है। उसके पास कहीं और जाने की जगह नहीं है। वहीं, अमरीकी स्पेस एजेंसी नासा के अनुसार, रूसी वैज्ञानिकों ने इसे नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन वे नाकामयाब रहे। कक्ष में अनियंत्रित हो चुका यह विमान पृथ्वी के परिमंडल मे फिर से घुसने पर जल उठेगा।प्रोग्रेस एम-27 नामक इस यान को मंगलवार को छोड़ा गया था और छह घंटे की उड़ान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पहुंच जाता। यान के जरिए भोजन, ईंधन सहित जरूरी कल-पुर्जे भेजे गए थे।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।