शादी में हो रही हो देरी तो ये करें उपाय
(India)
विवाह हर व्यक्ति की जिदंगी का एक महत्वपूर्ण भाग है। कई बार विवाह में समस्या यह आती है कि युवक और युवतियों को उनका मनपसंद साथी बहुत कम मिल पाता है। यही कारण है कि विवाह में विलंब होता है। कभी-कभी तो विवाह की बात बनते-बनते बिगड़ जाती है। लेकिन इन समस्याओं से परेशान होने की जरूरत नहीं क्योंकि वास्तु के जरिए यह संभव है जिससे आपका विवाह जल्द से जल्द हो सकता है, इसके लिए आपको कुछ विशेष उपाय आजमाने होंगे। कोई भी घर या कार्यालय तिराहे( टी- प्वाइंट) पर नहीं होना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में दुःख पैदा होता है। जिस लड़की का विवाह होने वाला हो, उसका बेडरूम वायव्य कोण में रखना चाहिए। और उसका बिस्तर पश्चिम दीवार से लगा हुआ होना चाहिए। जिस लड़के का विवाह होने वाला हो, उसका बेडरूम पश्चिम या दक्षिण दिशा में होना चाहिए। जब कोई विवाह हेतु देखने आए तो इस प्रकार बैठें कि आपका मुख उत्तर दिशा की ओर हो। घर पर पलंग को इस प्रकार रखें कि वह दोनों या तीनों ओर से प्रयोग में लाया जा सके। ध्यान रहे, पलंग को दीवार के साथ चिपकाकर न रखें। घर के मुख्यद्वार पर घोड़े की नाल लगा सकते हैं इससे सौभाग्य में वृद्धि होती है। घर पर फिश पॉट हो तो तो उसमें गोल्ड, लाल, काले रंग की फिश रखनी चाहिए इससे सौभाग्य में बृद्धि होगी। घर के द्वार पर जूते -चप्पल आदि नहीं उतारने चाहिए। यह विवाह के लिए अशुभ माने जाते हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।