राजस्थान में मौसमी बीमारियों को प्रकोप बढ़ा है। चिकित्सा विभाग ने भी इसके लिए कार्य योजना बनाकर काम शुरू कर दिया है,, स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य भवन में बैठक भी आयोजित की गई,,,बैठक में मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिये चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, शहरी विकास एवं आवासन विभाग, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग सहित कई विभागों ने तैयारियों की जानकारी भी दी,, बैठक में मलेरिया से प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सर्तकता बरतने और मच्छरों की रोकथाम पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए,, साथ ही सोशल मिडिया के जरिए वैक्टर जनित रोगांे के नियंत्रण और रोकथाम हेतु जनता को जागरूक करने पर जोर दिया,,
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।