करीब 4.30 लाख साल पहले हुई थी दुनिया में पहली मानव हत्या!
(India)

दुनिया में पहली हत्या कब हुई थी, वैज्ञानिकों ने इस गुत्थी को सुलझा लिया है। उनके मुताबिक पहला कत्ल करीब 4.30 लाख साल पहले हुआ था। स्पेन में मिली इंसान की पुरानी खोपड़ी पर शोध के आधार पर यह दावा किया गया है। खोपड़ी पर गंभीर चोटों के निशान थे। शोधकर्ताओं ने बताया कि खोपड़ी पर लगी चोटों के अध्ययन के दौरान पुरातात्विक दस्तावेज में अंत्येष्टि की प्रथा के भी प्रमाण मिले हैं। यह शोध बिंघमटन यूनिवर्सिटी के मानव विज्ञानी रॉल्फ क्यूम ने एक अंतरराष्ट्रीय टीम के सहयोग से किया। टीम ने उत्तरी स्पेन के पुरातात्विक स्थल डे लॉस ह्यूसोस में स्थित गहरी भूमिगत गुफा में शोध किया। यहां कम से कम 28 व्यक्तियों की खोपडियों के अवशेष मिले। ये अवशेष 4.30 लाख साल पुरानी यानी मिडिल प्लेइस्टोसेन काल के पाए गए। हालांकि यह अभी रहस्य बना हुआ है कि 13 मीटर गहराई में लाशें कैसे पहुंचाई गई होंगी। स्पेन में मिली इंसान की खोपड़ी पर शोध से निकला निष्कर्ष डे लॉस ह्यूसोस स्थल की खोदाई के दौरान एक पूरी खोपड़ी और खोपड़ी के 52 टुकड़े पाए गए। पूरी खोपड़ी के गहन अध्ययन से पता चला कि इसके ललाट पर दो गहरे जख्म थे। क्यूम ने बताया, श्मानव जीवाश्म दस्तावेजों में आपसी हिंसा के प्रमाण मिलना काफी मुश्किल है लेकिन यह हत्या का सबसे प्राचीन प्रमाण हो सकता है।’

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।